नीमच। सीएम राइज़ हायर सेकेंडरी स्कूल कुकडेश्वर के छात्रों ने भाटखेड़ी स्थित *मिनी जंगल “विश्वकर्मा बैंबू फॉर्म”* का शैक्षणिक भ्रमण कर बांस की खेती एवं औषधीय महत्व के पौधों की व्यावसायिक जानकारी एकत्र की।
यहां पर बच्चों ने राष्ट्रीय बांस मिशन योजना में रोपित बांस की खेती एवं उपयोग के बारे में *प्रोग्रेसिव फार्मर श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा* से विस्तृत रूप से चर्चा की साथ ही फोटोग्राफी का आनन्द लिया।
बच्चों ने फार्म पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार के औषधीय महत्व के पौधों गिलोय, कौंचबीज, शतावरी, अश्वगन्धा, नीली व सफेद अपराजिता, गुड़हल, पत्थरचट्टा, एलोविरा, मीठा नीम, वराहीकंद, स्वार्ड बीन्स, ट्राइडेक्स, वज्रदंती, लक्ष्मण फल, रामफल, सीताफल आदि को देखा एवं जाना। बच्चों के साथ में विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक एग्रीकल्चर श्री नरेन्द्र यादव एवं शिक्षकगण श्री रमेशचंद्र मालवीय, श्री योगेश पंजाबी, श्री पंकज प्रजापति भी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…