भाजपा की प्रचंड जीत पर ग्वालटोली में मना जश्न, निकली वाहन रैली,– यहां 1423 वोट से जीते श्री परिहार

भाजपा की प्रचंड जीत पर ग्वालटोली में मना जश्न, निकली वाहन रैली, — यहां 1423 वोट से जीते श्री परिहार 

 नीमच। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत और नीमच के भाजपा उम्मीदवार दिलीपसिंह परिहार की चौथी ऐतिहासिक जीत का जश्न रविवार को ग्वालटोली के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रूप से मनाया गया। तेज ठंड और बरसते पानी के बीच भी कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक रहा। पीजी कॉलेज में जीत की अधिकृत घोषणा होने के बाद क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता रविवार शाम को ग्वालटोली नाका चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां ढोल- ढमाके के साथ आतिशबाजी की गई। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा कराया। साथ ही युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, शिवराजसिंह चौहान- दिलीपसिंह परिहार जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ढोल ढमाके के साथ क्षेत्र में वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर ग्वालटोली भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता अच्छी खासी संख्या में उपस्थित थे।

मतदान दिवस के दिन ग्वालटोली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9,10 एवं 11 में इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा 45 से 51 तक कुल 7 पोलिंग बुथ लगाए गए थे, जहां कुल 5744 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से भाजपा के प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार को 3522 वोट और कांग्रेस के प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर को 2099 वोट मिले। इस प्रकार ग्वालटोली क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी  कुल 1423 वोट से विजयी हुए। जैसा कि विदीत हो कि ग्वालटोली क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस बार भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी तालमेल बिठाकर एकजुटता के साथ यह चुनाव लड़ा गया। सामूहिक नेतृत्व के कारण ही भाजपा प्रत्याशी को इस क्षेत्र से अच्छी- खासी बढ़त मिली है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को यहां से अच्छी बढ़त मिली थी। जो पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी थी।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

6 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

6 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

6 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

6 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

6 hours ago