ब्रजधाम कोलोनी में खुले बिजली ट्रांसफार्मर से लोगों की जान को खतरा

भानपुरा : नगर के बीच स्थित वैध आवासीय कोलोनी ब्रजधाम में बिजली के दो ट्रान्सफार्मर बाक्स लगे हे दोनों में महीनों से ढक्कन नदारद हे ,बिजली बोर्ड की लापरवाही अब आम जनता की जान पर भारी पड़ने लगी है,कोलोनी में लगे ट्रांसफार्मरों के ढक्कन सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए खुले पड़े हैं, यह बॉक्स इतने नीचे हैं कि बच्चे भी आसानी छू सकते हैं।जो किसी भी समय बड़े हादसे का न्योता दे सकते हैं,ट्रांसफार्मर जमीन से सटे हुए हैं और उनके ढक्कन गायब हैं, ये ट्रांसफार्मर चारों ओर से बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी के खुले पड़े हैं। ऐसी स्थिति में यह दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं एक चिंगारी भी आग में घी डालने का काम कर सकती हैं, किंतु इसे बंद करने को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति बिजली विभाग की वर्षों पुरानी लापरवाही का परिणाम है।खुले ट्रांसफार्मर न केवल आम नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हैं, बल्कि इनके आसपास घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए भी यह मौत का फंदा बन गए हैं।लोग वहां खड़े होने से भी डरते हैं क्योंकि अचानक तेज़ स्पार्किंग हो जाती है और करंट लगने का खतरा रहता है। ट्रांसफार्मर के आसपास किसी भी प्रकार की सुरक्षा घेराबंदी न होने के कारण लोगों को हर समय किसी बड़े हादसे का डर सताता रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये ट्रांसफार्मर सड़क से मात्र एक मीटर की दूरी पर स्थापित हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही या तकनीकी खराबी किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।निवासी कहते हैं कि वे चाहते हैं कि इस खतरे को देखते हुए ट्रांसफार्मर में ढक्कन लगा दिया जाए ताकि आगे किसी का नुकसान न हो। डाक्टर हरीश पाँचाल कोलोनी वासियों के साथ बिजली विभाग में जाकर पूर्व में इस सम्बन्ध में आवेदन भी दे चुके हे बावजूद इसके, बिजली विभाग और संबंधित अधिकारीयोँ ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।ऐसे में यह सवाल अनुत्तरित है कि ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।यदि समय रहते इन जानलेवा ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा होना तय है। इसके लिए पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और संबंधित प्रशासन पर होगी। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस गंभीर स्थिति पर कोई कार्रवाई करेगा।

विधुत विभाग से मिली जानकारी : विधुत विभाग के कर्मचारी आदित्य पंचोली से इस सम्बन्ध में बात करने पर उन्होंने बताया पूर्व में ढक्कन स्टाक में नहीं थे शीघ्र ही स्टाक में नए बाक्स आने की संभावना हे आते ही कोलोनी के दोनों ट्रांसफार्मर के बाक्स नये लगा दिए जायेंगे

 

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

11 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

12 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

12 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

12 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

12 hours ago