मनासा। भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्ध माधव मारू का काफिला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उनके चाहने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को जीत दर्ज कराने को उत्साहित है कोई घोड़े पर बिठा रहा तो बैलगाड़ी में बिठाकर जनसंपर्क करवा रहा है। ग्रामीणों का कहना है
भाजपा सरकार किसानो की सरकार है किसानों को आज सम्मान निधी मिल रही है। आज हमारा दायित्व है एक बार पुनः माधव मारू को विधायक बनाना है प्रदेेश में भाजपा की सरकार बनानी है। आज केशरपुरा खेड़ा में भाजपा प्रत्याशी पहुंचे तो उनके स्वागत सम्मान में बैलगाड़ी को सजाया और बैलगाडी से जनसंपर्क किया गया।
बड़कुआ में उत्साहित कार्यकर्ताआं ने मारू का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया और घोड़े पर सवार कर जनसंपर्क किया गया। युवा, बुजुर्ग और देवदुर्लभ मतदाता बंधुओं का जोश जुनुन बता रहा है मनासा में एक बार फिर भाजपा जीत की ओर अग्रसर है। दिनभर में भाजपा प्रत्याशी मारू ने बर्ड़िया, सारसी, भोपाली, कोठड़ा बालाजी, दुरगपुरा, बनी, बरथुन, बड़कुआ, खेड़ाखुशालपुरा, केशरपुरा, भदवा, लसुड़िया ,ऑत्री में तुफानी जनसंपर्क किया।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…