बेहाला पश्चिम में बवाल, TMC उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय पर FIR, चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप

TMC Candidate Ratna Chatterjee Vandalism Case Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले दक्षिण कोलकाता का सियासी पारा गरमा गया है. बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

दक्षिण कोलकाता के पर्णश्री इलाके में कथित तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. क्या है पूरा मामला? रविवार (5 अप्रैल) को पर्णश्री इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान जमकर हंगामा हुआ था.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार इंद्रनील खान ने आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और आतंक फैलाने की कोशिश की. पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू पुलिस अधिकारी ने कहा है कि रत्ना चट्टोपाध्याय तोड़फोड़ की घटना में शामिल पायी गयी हैं.

रविवार को ही पर्णश्री थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद उसी दिन एफआईआर दर्ज कर ली गयी. पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें चुनाव आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट इस घटना ने निर्वाचन आयोग का भी ध्यान खींचा है.

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन से इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गयी है. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता (MCC) उल्लंघन के दोषी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इंद्रनील खान बनाम रत्ना चट्टोपाध्याय बेहाला पश्चिम विधानसभफा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प है.

भाजपा के इंद्रनील खान ने सीधे तौर पर रत्ना चट्टोपाध्याय पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है. हालांकि, अभी तक इन आरोपों पर रत्ना चट्टोपाध्याय या तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने अमित शाह पर बोला हमला- ‘मोटा भाई’ के डर से नहीं झुकेगा बंगाल, ड्रोन उड़ाकर मुझे मारने की रची साजिश इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार पर पोता कीचड़, पोस्टर फाड़े, राजनीति गरमायी 29 अप्रैल को होगा फैसला दक्षिण 24 परगना जिले की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है.

चुनाव से ठीक पहले उम्मीदवार पर आपराधिक मामला दर्ज होने से इलाके के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है, ताकि फिर से हिंसा न हो. इसे भी पढ़ें SIR पर सुप्रीम कोर्ट में महासंग्राम, 60 लाख दावों पर जजों ने लिया फैसला, मालदा में घेराव के बीच 8 लाख केस सुलझे बंगाल चुनाव 2026: TMC, BJP, कांग्रेस और CPM में ‘वंशवाद’ का बोलबाला, पढ़ें कहां से कौन लड़ रहा चुनाव मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी का अमित शाह पर सीधा प्रहार, कहा- वोटर लिस्ट से नाम कटने का बदला वोट से लें अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति 5 साल में हुई डबल, दर्ज हैं 22 आपराधिक मामले.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago