Ad Ad
Ad Ad

बेगू विधानसभा में शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 26 Nov 2023, 09:26 AM
शेयर करें ➦
W f X

बेगू विधानसभा में शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान

सिंगोली। बेगू विधानसभा में शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान, चित्तौड़गढ़ जिले की बेगु विधानसभा चुनाव में गिरड़ीया, मेघनिवास मतदान केन्द्रो पर लोकतंत्र को मजबुत करने के लिए सभी 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के महिला पुरूषो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व अपने अपने पंसदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में अपना मतदान किया। 3 दिसंबर को मतगणना होने पर ही पता चलेगा कौन जीतेगा और कौन हारेगा। शनिवार की सुबह से ही सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता खुशी-खुशी से बूथ पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया।युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

सुबह से ही प्रत्याशी इसी प्रयास में लगे थे कि अधिक से अधिक मतदाता बूथ पर पहुंचे और उनके पक्ष में मतदान करेंगे। प्रत्याशियों की बुलावा टोली गली-मोहल्लों में मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में लगी थी। शाम पांच बजे तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली व मतदान पश्चात ई. वी.एम. वोटिंग मशीन को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम पहुचाया गया, जो 3 दिसंबर को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। चित्तौड़गढ़ जिले में सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ है। मतगणना को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई जिससे कही कोई अप्रिय घटना नही हुई।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X