सिंगोली। ग्राम तुरकिया-हरिपुरा स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर परिसर में चारदीवारी एवं डोम (शेड) निर्माण की मांग को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक ओम प्रकाश सखलेचा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर की वर्तमान चारदीवारी जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिससे मंदिर परिसर की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर में डोम (शेड) का अभाव होने से धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-अर्चना, भंडारे एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को धूप, वर्षा तथा अन्य मौसम संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में विधायक से मांग की गई कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मंदिर परिसर के विकास को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि अथवा अन्य उपयुक्त मद से चारदीवारी एवं डोम निर्माण कार्य शीघ्र स्वीकृत कराया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…