बंगाल में मतगणना से पहले बाजार में आ गयी ‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ मिठाई, क्या कड़वे चुनाव का अंत होगा मीठा?

खास बातें ‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ का जबर्दस्त क्रेज केसी दास से लेकर बलराम मलिक तक, सब तैयार West Bengal Election Result 2026 Sweets: लोकतंत्र का जश्न मिठाई के साथ काउंटिंग का पूरा गणित West Bengal Election Result 2026 Sweets: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कड़वाहट भरे सियासी घमासान का अंत बेहद मीठा होने वाला है.

सोमवार को होने वाली मतगणना से पहले कोलकाता के मिठाई बाजारों में जबर्दस्त हलचल देखी जा रही है. मछली, झालमुड़ी और क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई के बाद अब बारी ‘जीत के स्वाद’ की है. राजनीतिक दलों के रंग में रंगी मिठाइयों ने बाजार पर कब्जा कर लिया है. चाहे भगवा हो या हरा, हलवाइयों ने हर खेमे के लिए खास तैयारी की है, ताकि नतीजों के बाद जश्न में कोई कमी न रहे.

‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ का जबर्दस्त क्रेज कोलकाता के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेताओं ने इस बार राजनीतिक थीम पर आधारित मिठाइयां तैयार की हैं. मोदीश्री (Modishree) संदेश मिठाई का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछली कोलकाता यात्रा से प्रेरित है. केसरिया रंग और केसर के स्वाद वाली इस मिठाई की भाजपा समर्थकों के बीच इसकी भारी मांग देखी जा रही है.

जय बांग्ला (Joy Bangla) मिठाई हरे रंग की है. तृणमूल कांग्रेस के नारे पर आधारित इस मिठाई में गोंधोराज नींबू का खास फ्लेवर दिया गया है. लाल सलाम (Lal Salaam) मिठाई वामदलों के लिए तैयार की गयी है. गुलाब के स्वाद वाली लाल मिठाइयां भी काउंटर पर सज चुकी हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें केसी दास से लेकर बलराम मलिक तक, सब तैयार शहर की मशहूर दुकानें जैसे केसी दास, नबीन चंद्र दास और बलराम मलिक और राधारमन मलिक में हलवाई दिन-रात काम कर रहे हैं. कई दुकानदारों ने बड़ी चालाकी से सफेद रसगुल्लों का भारी स्टॉक रखा है.

उनका कहना है कि जैसे ही रुझान साफ होंगे, वे इन रसगुल्लों को जीतने वाली पार्टी के रंग की चाशनी में डुबो देंगे. दक्षिण कोलकाता की बेनापानी स्वीट्स और बर्धमान की दुकानों पर राजनीतिक प्रतीकों वाले खास संदेश तैयार किये जा रहे हैं. बंगाल चुनाव परिणाम के लिए बनी तृणमूल मिठाई.

इसे भी पढ़ें : West Bengal Election Result 2026 LIVE: बंगाल में TMC vs BJP, सीटों की गिनती कल, कौन बना रहा सरकार, देखें हर अपडेट West Bengal Election Result 2026 Sweets: लोकतंत्र का जश्न मिठाई के साथ मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि बंगाल की संस्कृति में हर छोटे-बड़े मौके पर मिठाई का होना अनिवार्य है.

बलराम मलिक के मालिक सुदीप मलिक ने कहा कि मिठाइयां बंगाल का अभिन्न अंग हैं. हम लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए हर बार चुनाव के लिए विशेष मिठाइयां तैयार करते हैं. हालांकि, आधिकारिक ऑर्डर रुझान आने के बाद ही फाइनल होंगे, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मौखिक रूप से भारी बुकिंग करा ली है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में काउंटिंग से पहले खूनी खेल? बीजेपी नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 शूटर गिरफ्तार, अर्जुन सिंह ने लगाये गंभीर आरोप काउंटिंग का पूरा गणित सोमवार को राज्य के 77 केंद्रों पर मतगणना होगी. 294 सदस्यीय विधानसभा की 293 सीटों के नतीजे शाम तक आ जायेंगे.

फालता सीट पर गड़बड़ी के कारण अब 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी. वहां 24 मई को गिनती होगी. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रशासन और जनता दोनों को ही बेसब्री से नतीजों का इंतजार है. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पढ़ें बवाल की इनसाइड स्टोरी बंगाल चुनाव में सीटों की छीना-झपटी, दीदी ने कांग्रेस-वामपंथ से छीनीं 71 सीटें, बीजेपी ने TMC के किले में लगायी बड़ी सेंध बंगाल चुनाव में 561 करोड़ से ज्यादा की नकदी और शराब जब्त, चुनाव आयोग के एक्शन से हड़कंप बंगाल चुनाव में वोटिंग माइग्रेशन का खेल, क्या खास प्लान के तहत बदली इलेक्टोरल डेमोग्राफी?.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

6 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

6 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

28 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

29 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

29 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

32 minutes ago