बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें, हुमायूं कबीर ने भवानीपुर में उतारा मुस्लिम उम्मीदवार

Humayun Kabir Party Candidates: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुकाबला अब केवल ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी तक सीमित नहीं रह गया है. पूर्व टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को अपनी नयी पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सनसनी फैला दी है. कबीर ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बर्जी के खिलाफ गैर-बंगाली मुस्लिम महिला पूनम बेगम को मैदान में उतार दिया है.

हुमायूं कबीर का मास्टरप्लान

राज्य की 294 में से 182 सीटों पर चुनाव लड़ना

भवानीपुर में गैर-बंगाली मुस्लिम चेहरा उतारकर टीएमसी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी

फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद को टिकट देकर टीएमसी कुनबे में खलबली

AIMIM के साथ चुनावी तालमेल करके मजबूती से बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ना

भवानीपुर में पूनम बेगम देंगी ममता को चुनौती

हुमायूं कबीर ने बताया कि दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ पूनम बेगम चुनाव लड़ेंगी. कबीर के इस दांव को अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश माना जा रहा है. उन्होंने यह भी संकेत दिये कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के साथ उनकी पार्टी का तालमेल हो सकता है, जिससे कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला या समर्थन की स्थिति बनेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हुमायूं कबीर की पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट

उम्मीदवार का नाम विधानसभा क्षेत्र जिला हुमायूं कबीर रेजीनगर मुर्शिदाबाद हुमायूं कबीर नोदा मुर्शिदाबाद पूनम बेगम भवानीपुर कोलकाता यासीन हैदर कांदी मुर्शिदाबाद बापन घोष पूर्वस्थली उत्तर पूर्व बर्धमान सैयद अहमद कबीर बेलडांगा मुर्शिदाबाद रॉयल इस्लाम रतुआ मालदा अब्दुल मिनाज शेख मालतीपुर मालदा मुस्कुरा बीबी बैष्णवनगर मालदा अबू शैद मानिकचक मालदा नसीमुल हक शुजापुर मालदा सैयद खुबैब अमीन भरतपुर मुर्शिदाबाद अनुपम रोहदागिर बेहला पूर्व कोलकाता इम्तियाज मोल्ला फरक्का मुर्शिदाबाद विजय शेख हरिहरपाड़ा मुर्शिदाबाद

हम 182 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. भवानीपुर में मुख्यमंत्री के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार दे रहे हैं. हमारा उद्देश्य आम जनता का वास्तविक विकास है.

हुमायूं कबीर, अध्यक्ष, आम जनता उन्नयन पार्टी

2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने खुद भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वे मुर्शिदाबाद जिले की 2 महत्वपूर्ण सीटों रेजीनगर और नोदा से चुनाव लड़ेंगे. रविवार को पार्टी अपनी पूरी सूची घोषित करेगी. इससे पहले बुधवार को मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए घोषित नामों ने टीएमसी की चिंता बढ़ा दी है. विशेष रूप से कांडी सीट से कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर को टिकट देकर कबीर ने टीएमसी के अंदरूनी समीकरणों पर सीधा वार कर दिया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले फुरफुरा शरीफ पहुंचे हुमायूं कबीर, ममता बनर्जी पर लगाये गंभीर आरोप, वसूली करती है I-PAC

हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

ममता बनर्जी ने मैदान में उतारे 47 मुस्लिम उम्मीदवार, हुमायूं वाली सीट पर लड़ेंगे मुस्तफिजुर

बंगाल के चुनाव में क्यों विफल हो जाती है मुसलमानों की गोलबंदी?

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

20 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

20 hours ago