बंगाल के लिए कांग्रेस की 5 गारंटी, किसानों को 15000, महिलाओं को हर माह 2000 रुपए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली

Congress Manifesto West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने बंगाल के लिए 5 गारंटी दी है. इन गारंटियों में दुर्गा सम्मान, कृषक सम्मान, विधान स्वास्थ्य सुरक्षा, युवा सम्मान और शिक्षार आलोक शामिल हैं.

पार्टी ने कहा है कि हर गारंटी के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया जायेगा, जो इसको लागू करेगा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया. Congress Party Manifesto: कांग्रेस पार्टी की 5 गारंटी दुर्गा सम्मान : हर महिला को प्रति माह 2000 रुपए.

पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त. सरकारी गाड़ियों में मुफ्त यात्रा. कृषक सम्मान : सीमांत और भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 15,000 रुपए और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त. विधान स्वास्थ्य सुरक्षा : प्रत्येक परिवार को विधान हेल्थ कार्ड दिया जायेगा. इसके तहत 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा होगा.

इस कार्ड के जरिये सरकार कैंसर का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करेगी. युवा सम्मान : एक साल के भीतर सभी सरकारी पदों को भरा जायेगा. युवाओं को इंटर्नशिप के मौके की गारंटी कांग्रेस ने दी है. शिक्षार आलोक : स्नातक यानी ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी. एआई आधारित स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाये जायेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पश्चिम बंगाल की जनता के सामने तीन रास्ते हैं, जिनमें से एक को उन्हें चुनना है पहला रास्ता: TMC की सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। हम सभी ने देखा है कि यहां के एक मंत्री के घर पर करोड़ों रुपए मिले दूसरा रास्ता: BJP देश में नफरत फैलाती है। लोगों को धर्म के नाम पर… pic.twitter.com/kH3qsQTlaI — Congress (@INCIndia) April 7, 2026 बंगाल को 3 में से एक रास्ता चुनना होगा : खरगे इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के सामने अभी तीन रास्ते हैं.

उन्हें इनमें से एक को उन्हें चुनना है. खरगे ने कहा कि TMC की सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है. सभी ने देखा है कि यहां के एक मंत्री के घर पर करोड़ों रुपए मिले. BJP देश में नफरत फैलाती है. लोगों को धर्म के नाम पर बांटती है और ध्रुवीकरण से सरकार बनाती है.

कांग्रेस वेलफेयर, जॉब्स और सिस्टम रिफॉर्म्स पर काम करती है. हमने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में जो गारंटियां दीं, वो सभी पूरी कीं. यानी कांग्रेस जो कहती है, वो करती है. अब बंगाल की जनता को तय करना है कि वे कौन-सा रास्ता चुनना चाहती है. विधान बाबू के बंगाल का सपना घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भावुक अपील की कि पश्चिम बंगाल को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए ‘विधान चंद्र रॉय’ वाली कार्यसंस्कृति की जरूरत है.

पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन और युवाओं के लिए सुरक्षित भविष्य का खाका पेश किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि ‘दुर्गा सम्मान’ और ‘कृषक सम्मान’ जैसे वादे तृणमूल की ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाओं को सीधी चुनौती दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें ममता बनर्जी की 10 ‘महा-प्रतिज्ञाएं’: लक्ष्मी भंडार की राशि बढ़ी, बेरोजगारों को भत्ता, जानें दीदी के पिटारे से और क्या निकला ममता की 300 रुपए वाली प्रतिज्ञा से उद्योग जगत चिंतित, क्या चुनावी वादे से बंद हो जायेंगे दार्जिलिंग के चाय बागान?.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

6 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

6 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

7 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

7 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

7 hours ago