Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

फोन सरेंडर करो, नहीं तो वो गन निकाल लेंगे… रूस के विदेश मंत्री ने दिल्ली में किसे धमकाया?

Posted on May 16, 2026

Sergey Lavrov Phone Surrender Gun Warning: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स की मीटिंग में भाग लेने के लिए पिछले दिनों भारत दौरे पर थे. गुरुवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय कूटनीतिक कार्यक्रम के दौरान वह अपनी बात रख रहे थे.

इसी दौरान उनक ड्राई ह्यूमर ने गजब का माहौल बना दिया. हालांकि, उनकी बातें सख्त थीं, लेकिन बाद की टिप्पणी ने वहां मौजूद लोगों को हंसा दिया. प्रेस को संबोधित करने के दौरान बार-बार व्यवधान पड़ने पर लावरोव ने मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे एक व्यक्ति को सख्त लेकिन मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी.

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लावरोव ने क्या कहा? यह घटना प्रेस वार्ता शुरू होने से पहले की बताई जा रही है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि लावरोव अपनी बात रख रहे हैं. इसी दौरान एक व्यक्ति को मोबाइल पर बात करते देख वह असहज नजर आए.

उन्होंने अंग्रेजी में पहले कहा, ‘क्या आप यहां से थोड़ा हट सकते हैं?’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘या तो आप हट जाइए या फिर आपका फोन.’ जब उस व्यक्ति ने तुरंत उनकी बात नहीं मानी, तो लावरोव ने थोड़ी सख्ती से बात की. उन्होंने कहा, ‘क्या आप यहां से जा सकते हैं? मैं मजाक नहीं कर रहा हूं.’ इसके बाद लावरोव इधर उधर देखते नजर आए.

संभवतः सुरक्षाकर्मियों या स्टाफ ने उस व्यक्ति का फोन लेने की कोशिश की. हालांकि, वीडियो में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा. इसके बाद लावरोव ने फिर मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर आपने अपना फोन सरेंडर नहीं किया, तो वे बंदूक निकाल लेंगे.’ इस बात पर वहां मौजूद लोग तुरंत हंस पड़े.

इस घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वह व्यक्ति कौन था, यह जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. ❗️A new Lavrov meme is born: 1. Can you just leave us ah? 2. It's either yourself or your phone who always speak.

Look, can you leave us – I am not joking. Guys take him out of here. Sir, excuse me. If you don't surrender your phone they will take out the gun. pic.twitter.com/A5FSBt3yyj — Aleksey The Great (@aleksthgrt) May 15, 2026 लावरोव 14-15 मई की दो दिवसीय BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे.

भारत की अध्यक्षता वाले ब्रिक्स की इस बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दुनिया भर में तनाव बढ़ा हुआ है. इसे लेकर ब्रिक्स देशों के भीतर भी अलग-अलग राय देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें:- भारत में 3 करोड़ बैरल पेट्रोलियम रिजर्व जमा करेगा UAE, अबूधाबी में PM मोदी ने की स्ट्रेटजिक डील ये भी पढ़ें:- 100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर रूस भी इस मामले पर पूरी तरह नजर गड़ाए हुआ है. ईरान को तथाकथित रूप से परोक्ष सहयोग और यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस की विदेश नीति पर दुनिया भर की नजर है.

सर्गेई लावरोव अक्सर अपने कड़े रुख और बयानों के लिए फेमस रहे हैं. ऐसे माहौल में रूस के सबसे चर्चित राजनयिकों में से एक लावरोव की ऐसी प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी. कुछ लोगों ने इसे गंभीर और अनुशासन बनाए रखने वाली बताया, तो कुछ ने इसे मजाकिया करार दिया..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme