फेस्टिवल में चाहिए चेहरे पर नेचुरल निखार, तो ऐसे करें त्वचा की देखभाल

करवाचौथ नजदीक है और उसके बाद दीवाली जिसकी तैयारियां नवरात्रि दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद से ही शुरू हो जाती हैं। फेस्टिवल के वक्त महिलाओं की कोशिश होती है सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आने की तो अगर आप बिना मेकअप दिखना चाहती हैं ब्यूटीफुल तो यहां दिए गए घरेलू उपाय करें ट्राई जो साबित हो सकते हैं बेहद फायदेमंद।

नई दिल्ली। Beauty Tips: फेस्टिवल में खूबसूरत नजर आने के लिए पॉर्लर का ऑप्शन तो जिंदाबाद है ही, लेकिन जब आप खुद से ही चेहरे का निखार बढ़ा सकती हैं, तो फिर क्यों इन मंहगे ट्रीटमेंट्स में पैसे खर्च करना। जी हां, आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में, जिन्हें आज से भी फॉलो करना शुरू कर दें, हफ्ते भर में ही आपकी स्किन चमक उठेगी। करवाचौथ, दीवाली में बिना मेकअप के भी आप दिखेंगी बेहद खूबरसूरत।

चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के उपाय

– बादाम और चिरौंजी को मिक्सी में बिल्कुल बारीक पीस लें। उसमें शहद, कच्चा दूध, ताजे एलोवेरा का जूस, गुलाबजल और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सबका पेस्ट बनाकर हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। इसको सूखने दें और सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। चेहरे पर एक अलग ही नूर दिखेगा।

कुछ आइस क्यूब को पानी में ऐसे बर्तन डालें, जिसमें अपना चेहरा डुबो सकें। उसमें चेहरे को 10 सेकेंड के लिए डुबोएं और हटाएं। एक मिनट तक ऐसे करने से चेहरे की थकान और सूजन गायब हो जाएगी। चेहरा पोंछें नहीं, खुद से हवा में सूखने दें।

– ग्लिसरीन, नींबू और गुलाबजल का मिक्स जरूर इस्तेमाल करें। सर्दियों के लिए ये बेस्ट स्किन केयर है। नारियल तेल व कैस्टर ऑयल के साथ विटामिन ई का मिक्सचर त्वचा व नाखूनों के लिए कमाल की थेरेपी है।

– मसूर दाल को रातभर दूध में भिगोकर सुबह बारीक पीस कर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। नेचुरल निखार भी बढ़ता है।

– धूप की वजह से टैनिंग हो गई है, तो इसका सीधा और सरल उपाय है- एक टमाटर लें और उसके दो टुकड़े कर दें। टमाटर पर थोड़ा सा शक्कर बुरक कर सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही घंटे में फर्क दिखाई पड़ेगा।

 

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago