एसडीएम मनासा श्रीमती किरण आंजना के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने कुकडेश्वर में 4 फर्मों का निरीक्षण कर, खाद्य पदार्थो के 6 नमूने लिए है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी ने बताया, कि विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को आर मार्ट कुकड़ेश्वर का निरीक्षण कर विक्रय के लिए भंडारित खाद्य पदार्थ घी पैक का नमूना, फर्म माणिक ट्रेडर्स कुकडेश्वर का निरीक्षण कर, खाद्य पदार्थ केशव घी के नमूने एवं फर्म अजय दयालसिंह ककड़ेश्वर का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ घी का नमूना तथा फर्म गरिमा सेल्स, कुकडेश्वर में खाद्य पदार्थ सरस घी, रिलेक्स टोस्ट, मस्टर्ड तेल के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत जांच हेतु लिये गये। परिसर में कमियां पाए जाने पर धारा 32 के तहत संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा की टीम ने की है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…