Categories: नीमच

प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का नीमच आगमन, सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का रविवार को अल्प प्रवास पर नीमच आगमन हुआ। जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत:प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच सर्किट हाउस आगमन पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, पूर्व सांसद श्री सुभाष पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश “पप्पू” जैन, श्री हेमंत हरित, श्री आदित्य मालू, श्री मेहर सिंह जाट, श्री निलेश पाटीदार, श्री सत्यनारायण गोयल एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने की अगवानी: प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसपी श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी सुश्री किरण चौहान, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंकिता पंड्या एवं अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री संजीव साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जगदीश मालवीय, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री वैभव बैरागी, एसडीओपी सुश्री निकिता सिंह, तहसीलदार श्री संजय मालवीय, थाना प्रभारी श्री आर.सी. डांगी, श्री अमित सारस्वत, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आमजन, कार्यकर्ता एवं पत्रकारगण उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने नीमच सर्किट हाउस पर कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago