Categories: नीमच

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार

नगरपालिका कार्यालय परिसर नीमच में गुरुवार को जिला स्तरीय ‘जन कल्याण शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा, कि नीमच में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और जिला चिकित्सालय में 68 प्रकार की निशुल्क जांच जैसी सुविधाएं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही हैं। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिकाधिक पौधारोपण करने एवं स्वच्छता के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्‍होने भाटखेड़ा से डुंगलावदा मार्ग पर पौधारोपण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की बात भी कही। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रजना करणसिंह परमाल, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, जिला परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंह धार्वे एवं सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। शिविर में शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 11 स्टॉल लगाए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0), पीएम स्वनिधि, श्रमयोगी मानधन योजना, समान नागरिक संहिता (UCC), आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, समग्र पोर्टल, राजस्व एवं उद्यानिकी विभाग तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं (मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक) के प्रदर्शनी के काउंटर शामिल थे। शिविर में पीएम स्वनिधि के 05 प्रमाण पत्र एवं 01 क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर बताया गया, कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 4029 के लक्ष्य के विरूद्ध 701 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए गए, जिनमें से 387 में ऋण वितरण किया गया। क्रेडिट कार्ड के तहत 152 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 142 हितग्राहियों को प्रति हितग्राही प्रथम किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया है। साथ ही 576 आवासों की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने स्‍वागत भाषण दिया और अंत में आभार एसडीएम श्री पराग जैन ने व्यक्त किया। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर शिविर का शुभांरभ किया तथा हितग्राहियों को विभिन्‍न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। जिला अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्‍तार से जानकारी दी। विधायक श्री परिहार एवं अतिथियों ने न.पा.परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

1 hour ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

1 hour ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

2 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

2 hours ago