पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा नव-नियुक्त पैरालीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला न्यायालय परिसर, नीमच में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) श्री आलोक कुमार सक्सेना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शोभना मीणा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया । विशेष न्यायाधीश श्री सक्सेना ने पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की भूमिका, महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला और फील्ड में कार्य करते समय संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। ,विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) श्रीमती रश्मि मिश्रा ने पॉक्सो एक्ट एवं पीड़ितों को प्रतिकार प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी। व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सुश्री अंकिता गुप्ता ने किशोर न्याय अधिनियम, बाल कल्याण समिति, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, भरण-पोषण विधि, तथा व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड श्री अंकित जैन ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम, धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, हिंदू विवाह अधिनियम एवं तलाक विधि आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी । जिला जेल, नीमच से जेल अधीक्षक श्री एन एस राणा ने बंदियों के विधिक अधिकार एवं जेल नियमावली के संबंध में जानकारी दी। डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाली सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। श् जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, लोक उपयोगी लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना एवं मध्यस्थता योजना आदि विषयों पर जानकारी दी। , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव श्रीमती शोभना मीणा ने पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के उद्देश्य, कार्य, कम्युनिकेशन स्किल्स, ऑब्ज़र्वेशन एवं ड्राफ्टिंग स्किल्स, पीएलवी के कर्तव्य एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने दी।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago