पेपर लीक पर छिड़ा सियासी घमासान: निशिकांत दुबे बोले- कांग्रेस खुद है पेपर लीक की किंग, इसलिए चर्चा से भाग रही

Nishikant Dubey :संसद के मानसून सत्र के दौरान पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिन दलों के शासनकाल में कई पेपर लीक हुए, वे आज इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इस विषय पर चर्चा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और इसी कारण वह बहस से बच रही है. चर्चा होगी तो कांग्रेस की पोल खुल जाएगी निशिकांत दुबे ने बताया कि कांग्रेस किस तरह की चर्चा करेंगी क्योंकि वह खुद पेपर लीक के ‘किंग’ हैं.

कांग्रेस इन मामलों पर बात करने से इसलिए भाग रही है क्योंकि उन्हें पता है कि बहस के दौरान उनके शासनकाल के पेपर लीक के मामले सामने आ जाएंगे. बीजेपी नेता दुबे आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रहा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक पर बहस करने से भाग रही हैं.

क्योंकि ये (कांग्रेस) खुद पेपर लीक के बादशाह हैं. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के चलते 1956 में कांग्रेस के वित्त मंत्री सीडी देशमुख ने इस्तीफा दिया था. पुरानी घटनाओं का दिलाया हवाला बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस शासित राज्यों और पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान सामने आए विभिन्न भर्ती परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के कथित पेपर लीक मामलों का भी जिक्र किया। वहीं विपक्ष लगातार हाल के वर्षों में हुई नीट-यूजी, यूजीसी-नेट और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाता रहा है। इसी मुद्दे को लेकर संसद में कई बार हंगामा भी हो चुका है। पेपर लीक बना बड़ा राजनीतिक मुद्दा देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं की चिंता बढ़ाई है। सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दावा कर रही है, जबकि विपक्ष निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग कर रहा है। ऐसे में संसद के भीतर और बाहर पेपर लीक का मुद्दा आने वाले दिनों में भी राजनीतिक बहस का प्रमुख केंद्र बना रह सकता है।.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

14 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago