पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद को मिली सफलता, अवैध मादक पदार्थ 42 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा छिलका एवं अल्टो कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जावद। जावद पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी निलेश्वरी डाबर थाना इंचार्ज उनि असलम पठान के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि आरएस सिसोदया के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सरवानिया महाराज की टीम द्वारा अल्टो कार में परिवहन कि जा रहे 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 25.11.2023 को अवैध मादक पदार्थ अफीम के परिवहन के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए सरवानिया – आंकली रोड पर नाकाबन्दी कर लाल रंग की अल्टो कार आरजे 09 सीए 2509 में अवैध रूप से परिवहन किया।

जा रहा काले रंग के चार कढ़टो में कुल 42 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा छिलका जप्त किया जाकर आरोपी तालीम हुसैन पिता अल्लानुर पींजारा उम्र 50 साल निवासी सरवानिया महाराज थाना जावद जिला नीमच को गिरफतार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है। जप्त मश्रुका 42 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा छिलका एवं लाल रंगी की अल्टो कारकिमती 04 लाख 85 हजार रू. सराहनीय कार्य’ उक्त कार्य चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

17 hours ago