Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक

Posted on July 23, 2026

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई 2026 तक संचालित “नशे से दूरी है जरूरी अभियान-2.0” के तहत बुधवार को शासकीय सांदीपनि विद्यालय, मनासा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने कहा कि नशा व्यक्ति को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें किसी भी प्रकार का नशा करने के लिए प्रेरित करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही विद्यार्थियों को खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने “No Drugs” संदेश के साथ मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा श्रीमती साबेरा अंसारी, थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी, उप निरीक्षक सपना राठौर, शासकीय सांदीपनि विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा परिवार और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme