पीएम मोदी का फिल्मी अंदाज: कहा- भारत-इंडोनेशिया के मिलने से 'कुछ कुछ' नहीं, 'बहुत कुछ होता है'

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान का जिक्र करते हुए कहा, “आज मुझे इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने का सौभाग्य मिला. यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों और यहां रह रहे आप सभी प्रवासी भाई-बहनों का है.

यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच अटूट और गहरी दोस्ती का एक और जीवंत प्रतीक है.” उन्होंने राष्ट्रपति प्राबोवो को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए इंडोनेशियाई जनता से मिले प्यार के लिए आभार जताया. राष्ट्रपति प्राबोवो के बयान की तारीफ: “हम दोनों में एक ही DNA” पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के पुराने बयान को याद करते हुए कहा, “माननीय राष्ट्रपति जी, आपने पहले भी कहा था और आज फिर दोहराया कि आपमें भारत का DNA है.

आपकी इस बात पर आज भी सबसे जोरदार तालियां बजी हैं. आपके इस एक वाक्य ने करोड़ों भारतीयों के दिलों को छू लिया है.” पीएम ने आगे जोड़ा कि यह DNA किसी प्रयोगशाला का नहीं, बल्कि आपसी भरोसे, साझा संस्कृति और सदियों पुरानी साझी विरासत से बना DNA है. भौगोलिक रूप से भी हम पड़ोसी: केवल 150 किमी की दूरी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया सिर्फ दिल से ही करीब नहीं हैं, बल्कि हम पड़ोसी भी हैं.

भारत के ‘ग्रेट निकोबार द्वीप’ और इंडोनेशिया के ‘आचेह’ प्रांत के बीच की दूरी महज 150 किलोमीटर है. इंडोनेशिया का यह इलाका भारत के किसी द्वीप के उतना ही करीब है, जितना भारत के अपने कुछ राज्य आपस में हैं।. पीएम मोदी ने भारत की प्रगति की कहानी सुनाई प्रधानमंत्री ने भारत में चल रही कल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के बारे में जानकारी दी.

स्टील इतना कि बन जाएं 40 एफिल टावर, भारत की नई रिफाइनरी पर बोले पीएम पीएम मोदी ने बताया कि बीते 4 जुलाई को भारत ने एक विशाल रिफाइनरी का उद्घाटन किया है. इसका पैमाना बताते हुए उन्होंने कहा, “इसमें इतना स्टील लगा है कि उससे 40 नए एफिल टावर या 5 बुर्ज खलीफा खड़े किए जा सकते हैं.

वहीं, इसमें इस्तेमाल हुई केबल की लंबाई इतनी है कि उससे पूरी पृथ्वी को दो बार लपेटा जा सकता है. आज भारत रिफाइनिंग क्षमता में दुनिया के टॉप 4 देशों में शामिल है.” कॉफी से भी कम दाम में जीवन बीमा पीएम मोदी ने सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा- ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के तहत मात्र 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख का एक्सीडेंटल कवर मिल रहा है, जिससे 60 करोड़ लोग जुड़े हैं.

वहीं, ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ रोजाना सिर्फ 1.50 रुपये (एक कप कॉफी से भी कम) के प्रीमियम पर लाइफ इंश्योरेंस देती है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

35 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

35 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

35 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

39 minutes ago