पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश

BJP Victory Video West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 15 साल बाद हुए सत्ता परिवर्तन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक जोश से भरे वीडियो के साथ सेलिब्रेट किया है. वीडियो का टैगलाइन है- पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार. अर्थात इस बार बदल गया है, बीजेपी की सरकार आ गयी है.

2 मिनट के इस वीडियो में बंगाल के कोने-कोने में खिले ‘कमल’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में उमड़े जनसैलाब को दिखाकर यह संदेश देने की कोशिश की गयी है कि अब बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का सपना सच होने वाला है. वीडियो में क्या है खास? मां काली और जय श्रीराम से गूंजा बंगाल बीजेपी द्वारा जारी इस वीडियो में कई भावनात्मक और राजनीतिक पहलुओं को छुआ गया है.

संस्कृति और आस्था : वीडियो की शुरुआत मां काली के जयकारों और बंगाल की पारंपरिक धुन के साथ होती है. इसमें पीएम मोदी को दक्षिणेश्वर और अन्य मंदिरों में पूजा करते हुए दिखाया गया है. बदलाव की लहर : वीडियो में युवाओं, महिलाओं और किसानों के चेहरों पर जीत की खुशी को प्रमुखता से दिखाया गया है.

गाना बजता है- पालटेचे एई बार, जो सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करता है. मोदी मैजिक : वीडियो के बड़े हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और सभाओं को दिखाया गया है, जहां जय श्रीराम के नारों के साथ लोग उनका स्वागत कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं का जश्न : चुनाव के नतीजे आने के बाद गुलाल उड़ाते और नाचते-गाते बीजेपी कार्यकर्ताओं के दृश्यों ने वीडियो को बेहद जीवंत बना दिया है.

इसे भी पढ़ें : सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन सोनार बांग्ला की ओर बढ़ते कदम बीजेपी ने इस वीडियो के जरिये यह बताने की कोशिश की है कि बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज के खिलाफ वोट दिया है.

वीडियो में विकास के वादों और नये बंगाल की तस्वीर को भी प्रतीकात्मक रूप से पेश किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें BJP Victory Video West Bengal 2026: टीएमसी के ‘खेला होबे’ का जवाब? राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह वीडियो टीएमसी के मशहूर चुनावी नारे ‘खेला होबे’ का बीजेपी की ओर से दिया गया अंतिम जवाब है.

टीएमसी ने 2021 में ‘खेला’ की बात की थी, तो बीजेपी ने 2026 में ‘पालटेचे’ (बदल गया) कहकर अपनी जीत का जश्न मनाया है. यह वीडियो न केवल जीत का जश्न है, बल्कि आगामी निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का एक जरिया भी है. इसे भी पढ़ें ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे बंगाल में बीजेपी की जीत मैनेजमेंट नहीं जनादेश है, कोलकाता में ढहा दीदी का मुस्लिम किला, बोले अमित मालवीय बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago