रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पलडा में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में पूरे गांव को झकझोर के रख दिया जब एक तीन वर्षीय बालक पानी से भरे गड्ढे में गिर गया जिसके चलते बालक की मौत हो गई
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पालड़ा निवासी कनिष्क पिता अरविंद बंजारा उम्र 3 वर्ष छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर के पास में ही खेल रहा था इस दौरान बच्चा खेलते खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गया गड्ढे में गिरने पर बच्चों के मुंह में कीचड़ और पानी चला गया घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल बालक को लेकर मनास। 86 शासकीय अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा बालक का प्राथमिक उपचार कर बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय नीमच के लिए रेफर किया गया डॉक्टर द्वारा बताया गया कि ज्यादा देर पानी में रहने के कारण बच्चों के मुंह में कीचड़ और पेट में पानी भर गया था जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी इसलिए समय रहते जिला अस्पताल रेफर किया गया है परिजन देर रात बच्चों को श्री राम हॉस्पिटल नीमच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बालक कनिष्क को परीक्षण के बाद मृत घोषित किया वहीं पुलिस ने मर्ग कायम मामले को जांच में ले लिया गया है अचानक हुए इस हादसे से परिवार सहित पूरे ग्राम में मातम छा गया है
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…