Categories: धर्म

पंचांग 19 मार्च 2026: आज चैत्र अमावस्या उपरांत प्रतिपदा तिथि, जानें कलश स्थापना का शुभ समय

आज नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. आज प्रतिपदा तिथि 20 मार्च 2026 की सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा मीन राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ समय के बारे में- 1

आज का पंचांग 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक रहेगी(19 मार्च 2026 ) उपरांत प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी. प्रतिपदा सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक रहेगा (20 मार्च 2026)
वार: गुरुवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:54 AM
सूर्यास्त: 06:00 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: उत्तरभद्रपाद(शाम 4:34 PM तक ) उपरांत रेवती
योग: शुक्ल(रात 01:57 AM तक) उपरांत ब्रह्म
करण: नाग उपरांत किंस्तुघ्न

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मीन राशि
मंगल, बुध और राहू : कुंभ राशि
गुरु : मिथुन राशि
सूर्य , शनि, शुक्र : मीन राशि
केतु : सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

शुभ (उत्तम): 05:54 AM से 07:25 AM
रोग (अशुभ): 07:25 AM से 08:55 AM
उद्वेग (अशुभ): 08:55 AM से 10:25 AM
चर (सामान्य): 10:25 AM से 11:56 AM
लाभ (उन्नति): 11:56 AM से 01:26 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 01:26 PM से 02:57 PM
काल (हानि): 02:57 PM से 04:27 PM
शुभ (उत्तम): 04:27 PM से 06:00 PM

आज प्रतिपदा तिथि पर 3 शुभ योग

शुक्ल योग – 19 मार्च को सुबह से शुरू होकर देर रात 01:57 बजे तक रहेगा.
ब्रह्म योग – 19 मार्च की रात 01:58 बजे से शुरू होकर 20 मार्च की रात तक प्रभावी रहेगा.
सर्वार्थ सिद्धि योग – 20 मार्च को प्रात: 04:05 बजे से 05:54 बजे तक रहेगा.

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:32 AM से 12:19 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:19 AM से 05:07 AM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 PM से 02:43 PM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 01:26 PM से 02:57 PM
यमगण्ड: सुबह 05:54 AM से 07:25 AM
गुलिक काल: सुबह 08:55 AM से 10:25 AM
दिशाशूल: दक्षिण दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या जीरा खाकर निकलें)
पंचक: आज पंचक है.

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज अमावस्या है . आज नवरात्र की प्रतिपदा तिथि भी है.
सरल उपाय: आज नवरात्र की शुरुआत हो रही है, मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

11 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

12 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

12 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

12 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

12 hours ago