न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एक व्यक्ति कथित तौर पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता नजर आ रहा है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना पर नाराजगी जताई है. देश का अपमान स्वीकार नहीं रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो साझा करते हुए कहा कि किसी को भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), भारतीय जनता पार्टी (BJP) या सरकार की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन देश का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने लिखा, “हम हमेशा कहते रहे हैं कि RSS, BJP या सरकार की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन हमारे देश का अपमान मत करो.” ये भी पढ़ें: डायल 112 की बेकाबू गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, नशे में धुत चालक हिरासत में वीडियो में क्या दिख रहा है? सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर एक व्यक्ति कथित तौर पर भारतीय तिरंगे का अपमान करता दिखाई दे रहा है.

वीडियो में कुछ अन्य लोग कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक नारे लगाते भी सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति सीढ़ियों पर खड़ा दिखाई देता है और भारतीय तिरंगा उसके पैरों के आसपास लिपटा हुआ नजर आता है. ऐसा प्रतीत होता है कि उसने तिरंगे के एक हिस्से को अपने जूतों के साथ लपेट रखा है और बाकी हिस्से को लगातार लहरा रहा है तथा पैर से मार रहा है.

ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का कार्यक्रम यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक सभा को संबोधित किया.

अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि एकता और विविधता भारतीयों के DNA में है. उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई अमेरिका के बारे में सोचता है तो अक्सर उसके मन में ‘बहुलवाद’ यानी pluralism का विचार आता है. वीडियो सामने आने के बाद किरेन रिजिजू की प्रतिक्रिया इसी घटनाक्रम के बीच आई है.

हालांकि इस वायर वीडियो की पुष्टी प्रभात खबर डिजिटल नहीं करता है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

36 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

36 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

59 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

59 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

59 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

1 hour ago