Ad Ad
Ad Ad

नीमच शहर को मिलेगी श्‍वानों की समस्‍या से काफी हद तक निजात

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 Jan 2025, 05:27 AM
शेयर करें ➦
W f X
नीमच शहर को मिलेगी श्‍वानों की समस्‍या से काफी हद तक निजात

नीमच शहर को मिलेगी श्‍वानों की समस्‍या से काफी हद तक निजात

नपाध्‍यक्ष श्रीमती चौपड़ा ने किया भवन का निरीक्षण, दिए सख्‍त निर्देश

नीमच। नीमच शहर में विकराल होती आक्रामक श्‍वानों की समस्‍या का निराकरण शीघ्र ही होगा। इस हेतु नगरपालिका नीमच द्वारा इसी माह भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर बने भवन में श्‍वानों की नसबंदी की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति-गौरव चौपड़ा ने सोमवार, 20 जनवरी को ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचकर श्‍वानों की नसबंदी हेतु तैयार किए गए

भवन का निरीक्षण किया और श्‍वानों की नसबंदी हेतु नियुक्‍त एजेंसी ‘द केअर ऑफ एनिमल एंड सोसायटी’ के सचिव श्री सुधांशु को इसी माह श्‍वानों की नसबंदी प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कर्मचारियों को अन्‍य सभी व्‍यवस्‍थाएं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति-गौरव चोपड़ा के निर्देशन व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित के मार्गदर्शन में शहर की विकराल होती आक्रामक श्वानों की समस्‍या से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के प्रयास के उद्देश्य से श्वानों की नसबंदी का कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा चुकी है। पूर्व मे प्रशासक काल मे किये गए टेंडर की शर्तो से अलग नई शर्तो को टेंडर मे जोड़कर सख़्ती से उनका पालन करने के निर्देश श्रीमती चौपड़ा ने दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पत्रकारों को जानकारी देते हुए नपाध्‍यक्ष श्रीमती चौपड़ा ने बताया कि श्‍वानों की नसबंदी की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाई जाएगी। इस हेतु नसबंदी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही श्‍वानों के आर्गंस को जलाया जाएगा, जिसकी भी वीडियोग्राफी की जाएगी। इस सम्‍पूर्ण प्रक्रिया की देखरेख हेतु एक 15 सदस्‍यीय समिति भी गठित की गई है।

जिसके सदस्‍यों की उपस्थिति में आर्गंस को जलाने की कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती चौपड़ा ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 श्‍वानों की नसबंदी की जाएगी और वर्षभर में करीब 3000 श्‍वानों की नसबंदी का लक्ष्‍य रखा गया है। इस तरह करीब 3 वर्ष में शहर के नागरिकों को काफी हद तक आक्रामक श्‍वानों की समस्‍या से निजात मिल जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X