नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, एडीएम सुश्री नेहा मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी गुरुप्रसाद की उपस्थिति में गुरुवार को बस स्टैंड नीमच से विशाल मतदाता जागरूकता वाहन रैली आयोजित की गई। यह वाहन रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर फवारा चौक, विजय टॉकीज, चौक्कन्ना बालाजी, रेलवे स्टेशन, सीआरपीएफ चौराहा, लायंस पार्क, एलआईसी चौराहा, मेसी शोरूम, विश्राम गृह होते हुए कलेक्टर कार्यालय नीमच पर पहुच कर सम्पन्न हुई।
कलेक्टर दिनेश जैन ने रैली के दौरान जगह-जगह उपस्थित मतदाताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदान दिवस 17 नवम्बर 2023 को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने का न्यौता पत्र भी भेंट किया। कलेक्टर श्री जैन , एसपी अमित कुमार तोलानी, एडीएम सुश्री नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद उपस्थित थे।
कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया, कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहता है, शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए और लोगों को जागरूक कर, बूथ पर जाकर, मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी के तहत यह विशाल वाहन रैली का आयोजित की गई है। इस रैली में सभी प्रकार के वाहन शामिल है जो शहर में करीब 10 किलोमीटर का सफर तयकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे है और आगामी 17 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए आमजनों को प्रेरित कर रहे है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…