नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार विधायक श्री परिहार एवं कलेक्‍टर की उपस्थिति में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्‍कार

 

नीमच :-

 

प्रदेश के साथ ही सम्पूर्ण नीमच जिले में भी स्वामी विवेकानन्दजी के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को सूर्य नमस्कार एंव प्राणायाम का आयोजन किया गया। जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं और महाविद्यालयों में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों सहित हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

नीमच में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस युवा दिवस के उपलक्ष्‍य में 12 जनवरी 2025 को जिला स्‍तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय नीमच केंट, सांदीपनि विद्यालय में आयोजित किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार का प्रातः9:30 बजे से आकाशवाणी केंद्र से सीधा प्रसारणकिया गया।राष्ट्रगान, वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंदजी की वाणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के प्रसारण के साथ ही सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार मे विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल सहितविद्यार्थीगण, विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकगण, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार में अपनी सहभागिता निभाई और योग और प्राणायाम किया। जिला क्रिडा अधिकारी श्रीमती सावित्री मालवीय एवं जिला योग प्रशिक्षक सुश्री शबनम खान के नेतृत्‍व में अतिथियों और उपस्थित विद्यार्थियों ने सूर्य-नमस्‍कार, योग एवं प्राणायाम किया।इस अवसर पर अतिथियों ने स्‍कूल परिसर में स्‍वामी विवेकानंद जी की तस्‍वीर पर माल्‍यार्पण किया।

सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में भोपाल से रेडियों प्रसारण के साथ विधायक श्री परिहार, कलेक्‍टर, एस.पी. एवं अधिकारियों और बडी़ संख्या में विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर प्रार्थनामुद्रा, हस्तउत्सासन, पादहासन, अश्वसंत्वासन, पर्वतासन, अष्टांगनमस्कार, भुजगांसन कर सूर्य नमस्कार के सात आसानों की 12 स्थितियों के क्रम को दोहराया। साथ ही अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम एंव भ्रामरी प्राणायाम भी किया।

इस अवसर पर एस.डी.एम.श्री संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया, डी.पी.सी. श्री दिलीप व्‍याससहित अन्‍य जिला अधिकारी एवं श्री श्री निलेश पाटीदार, पार्षदगण एवं शिक्षकगण व बड़ी संख्‍या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago