नीमच। नीमच कानाखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से 40 बीघा खेत जलकर खाक शहर के समीप स्थित कानाखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भारी तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे अचानक एक खेत में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। हवा की तेज़ी से आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और पास के अन्य खेतों तक फैल गई। आग की लपटों ने अशोक नागदा, सालीग्राम नागदा सहित चार किसानों के लगभग 40 बीघा खेत को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में खड़ी फसलें और सूखी घास जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों को भारी फसल नुकसान हुआ है। प्रशासन ने नुकसान का सर्वे कर मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…