निंबाहेड़ा नगर में निकला पथ संचलन जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

निंबाहेड़ा। विजया दशमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चित्तौड़ प्रांत में निकाले जा रहे पथ संचलन के क्रम में रविवार को निम्बाहेडा और निम्बाहेडा खण्ड के कार्यकर्ताओ का नगर में पथ संचलन निकाला गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ पूर्ण गणवेश में भाग लिया।

नगर संघ चालक शांतिलाल लोढ़ा ने बताया कि पथ संचलन के लिये तय समय अनुसार सवा तीन बजे एकत्रीकरण के साथ वर्गीकरण किया जाकर पंक्तिबद्व किया गया। तत्पश्चात ध्वज प्रणाम व भारतमाता की आरती के साथ ही प्रचण्ड उद्घोष के साथ ही कदम से कदम मिलाते हुऐ भारत मां के लाडलो का विशाल पथ संचलन कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुआ जो चित्तौड़ रोड, महाराणा प्रताप सर्कल होते हुऐ जैन स्ट्रीट, विश्नोई डेंटल केयर, एलआईसी चौराहा, विवेकानंद सर्कल, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, दशोरा तिराहा, रामद्वारा चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा, मोती दरवाजा, पंचोली चौराहा, चंदन चौक, परशुराम सर्कल, शेखावत सर्कल, दयानंद मार्ग, होते हुऐ छोटीसादड़ी रोड व पुनः कृषि उपज मंडी में पहूंचकर सम्पन्न हुआ।

विभिन्न मार्गाे पर निकले पथ संचलन पर कई सामाजिक संघठनो द्वारा नगर में कई जगहो पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही मुख्य बाजार में घरो से महिलाओं व पुरूषो ने भी पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। संचलन के आदर्श कॉलोनी पहुंचने पूर्व मन्त्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर भारत माता की जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ विभाग प्रचारक सत्य नारायण ने अपने पाथेय में कहा की संघ की स्थापना 1925 में डॉ श्री हेडगेवार जी के द्वारा की गई थी और आने वाले 2025 में संघ 100 वर्ष पुर्ण कर रहा जो कि संघ के प्रत्येक कार्यकर्ता बहुम ही उत्साह व विभिन्न आयामों के साथ मनाऐगा जिसमे से एक आयाम है संघ की विचारधारा को देश के प्रत्येक छोटे से छोटे गांव तक पहूंचाना और अपनी नियमित शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा की आगामी दिनों में देश में चुनाव होने वाले है हमें एक अच्छे देश भक्त की भांति 100 प्रतिशत मतदान करना है, और राष्ट्र के उत्सव में 100 प्रतिशत मतदान करवाना है।

उन्होने कहा संघ सनातन धर्म की रक्षार्थ विभिन्न आयामों के साथ संचालित है विगत कई वर्षाे से सनातन धर्म का बच्चा बच्चा भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भव्य मन्दिर की परिकल्पना को लेकर प्रयासरत रहा जो समय समय पर आयोजन के साथ सभी ने जेसा जिससे बन पडा सहयोग देने का प्रयास किया है और सभी के प्रयासो से अब वो घडी भी हमारे सामने उपस्थित हो गई है कि अयोध्या में भगवन राम लला का विशाल भव्य मन्दिर बन रहा है।

और आगामी 22 जनवरी को सम्भवतः राम लला के मन्दिर के गर्भग्रह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी यह हम सभी सनातनीयों के लिये गौरवषाली क्षण होगा। जो सपने हमारे पूर्वजो ने सेंकडो साल से देखा होगा वह साकर रूप में हमारे सामने परिलक्षीत हो रहा है हम सभी राम लला के मन्दिर में जाकर दर्शन वन्दन का लाभ ग्रहण कर सकेगें । हमें आगे भी हिन्दु राष्ट्र की एकता अखण्डता के लिये एक जुट रहना होगा।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago