नाईस फ्रेंड्स ग्रुप ने आयोजित किया कार्यक्रम

नाईस फ्रेंड्स ग्रुप ने आयोजित किया कार्यक्रम

द बेस्ट लेडीज ऑफ नीमच के अवार्ड से डॉ.श्रीमती चौरसिया हुईं सम्मानित

नीमच। शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में नाईस फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा ग्रुप एडमिन संगीता शर्मा के नेतृत्व में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के कई प्रतिष्ठित परिवारों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। समारोह में बलून गेम, वन बाय वन,आया सावन झूम कर(हाऊजी),म्यूजिकल गेम इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़–चढ़ कर हिस्सा लिया,औ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। समारोह में महिलाओं के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बन आगे बढ़ने के लिए ग्रुप एडमिन संगीता शर्मा द्वारा डॉ.माधुरी चौरसिया को द बेस्ट लेडीज ऑफ नीमच के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में ग्रुप एडमिन संगीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की आज के आधुनिक दौर में महिलाओं को कभी किसी से कम नहीं समझना चाहिए,आज महिलाए पुरुष की तुलना में हर एक असंभव काम कर सकती हैं। श्रीमती शर्मा ने कहा की नीमच की महिलाओं तथा बालिकाओं को डॉ.माधुरी चौरसिया से प्रेरणा लेकर पढ़ लिख कर खुद का भी कुछ मुकाम हासिल करना चाहिए। समारोह में मधुर गीतों तथा भजनों पर महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक नृत्य की प्रस्तुति भी दी,जिसने सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मंत्र और भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। तत्पश्यात ग्रुप एडमिन संगीता शर्मा द्वारा समारोह में शिरकत करने वाली सभी महिलाओं को कान्हा जी की पोशाक भी भेट की गईं। इस अवसर पर अल्का गोयल,भारती व्यास,हेमा जोशी,किरण तिवारी,लक्ष्मी शर्मा, डॉ.गरिमा चौरसिया,सरोज गांधी,बरखा खंडेलवाल,आशा राठौर, नीरजा शर्मा, पूर्वा बाहेती, रीना खंडेलवाल,रानी राना,रेखा गोयल,संध्या नायर, संजू तिवारी,शोभा शर्मा,रूसालिका चौहान,अर्चना तिवारी,कोमल बाहेती,रूपाली मित्तल,रेणुका पालीवाल,चंदा सेठिया,सीमा शर्मा,संतोष शर्मा, बीनू शिवहरे,कल्पना शर्मा सहित अन्य कई महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी।
बॉक्स
समारोह में अनेकता में एकता की एक शानदार प्रस्तुति मीना मनावत, दीपशिखा पाठक,ललिता चुंडावत, सावित्री गुप्ता,संध्या शर्मा, स्नेहा तलरेजा,पूनम बंसल,वैशाली शर्मा,रागिनी साहू ने सामूहिक रूप से दी,जिसने सभी का मनमोह लिया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

18 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

18 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago