नशे की लत: चार बेटों को खो चुकी मां की गुहार, पांचवें बेटे की जिंदगी बचा लो सरकार

Video : पति-पत्नी ने मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाई है. मनजीत कौर ने बिस्तर पर पड़े बेटे को दिखाते हुए कहा, मैं पांच बेटों की मां हूं, चार नशे ने छीन लिए. वह हाथ जोड़कर बोलीं, अगर ये भी चला गया तो इसके बच्चों को लेकर मैं कहां जाऊंगी? परिवार वालों ने बताया कि 32 साल का सोनू दो साल के बेटे और छह महीने की बेटी का पिता है.

उसे लीवर का गंभीर इंफेक्शन है. हालत इतनी खराब है कि वह न ठीक से बोल पा रहा है, न कुछ खा पा रहा है. एक सदस्य ने कहा, उसका लीवर पूरी तरह खराब हो चुका है. "Lost 4 sons to drugs, 5th bedridden" — Manjeet Kaur of Sultanpur Lodhi cries for help. Chitta sold openly near the police station.

Men with covered faces deliver it door to door. In 2022, @BhagwantMann promised Punjab will be drug-free in 4 weeks. 4 years later — mothers are… pic.twitter.com/6jm9HQ7Os4 — Sarabjeet Singh Jhinjer (@SARBJEETJHINJER) April 6, 2026 ‘चिट्टा’ मिल रहा है आसानी से सोनू के पिता जोगिंदरपाल सिंह ने सरकार से गुहार लगाई कि इलाके को नशे की बुराई से बचाया जाए.

सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ले में कई महिलाएं भी इकट्ठा हुईं और बोलीं कि यहां ‘चिट्टा’ (एक तरह का नशा) आसानी से मिल रहा है, जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि इलाके के कई युवा इसकी लत में फंस चुके हैं. आखिरी बेटे को बचा लें : मनजीत कौर मनजीत कौर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से हाथ जोड़कर गुहार लगाती हूं कि हमारी मदद करें और हमारे आखिरी बेटे को बचा लें.

उन्होंने बताया कि बड़े बेटे के इलाज में सात लाख रुपये खर्च किए, फिर भी वह नहीं बच सका. तीन महीने बाद दूसरे बेटे की भी नशे की वजह से मौत हो गई, और कुछ सालों में दो और बेटों को भी खो दिया. कई युवाओं की नशे से हो चुकी है मौत कौर ने आंखों में आंसू लिए कहा कि हमारे इलाके से ‘चिट्टा’ पूरी तरह खत्म होना चाहिए.

पुलिस को उन जगहों पर सख्ती से छापा मारना चाहिए, जहां नशा बेचा जाता है. वहां मौजूद एक और महिला ने एक बुजुर्ग की ओर इशारा कर कहा कि उनका बेटा भी नशे का शिकार है. उसने बताया कि पिछले कुछ सालों में कई युवाओं की नशे से मौत हो चुकी है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

6 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

6 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

7 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

7 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

7 hours ago