नवरात्रि के पावन पर्व दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया बेटी को जन्म देने वाली माताओ का सम्मान

नीमच। आराध्या वेलफेयर सोसाइटी नीमच के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राजमाता विजयराजे सिंधिया हॉस्पिटल में निरंतर बेटियों को जन्म देने वाली माताओ को सम्मानित करने का सिलसिला विगत वर्षों से अधिक समय से चलता जा रहा है जिसके चलते सोसाइटी द्वारा 12000 से अधिक माताओं को सम्मानित किया जा चुका है इसी श्रृंखला को निरंतर जारी रखते हुए आज दिनांक 22/10/2023 शाम 5 बजे बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को जिला चिकित्सालय पहुंचकर मोतियों की माला पहनकर एवं ड्राई फ्रूट व बच्चों के मोजे, दलिया, फ्रूट तथा बच्चों के गिफ्ट, खिलौने वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट श्रीमती मीनू लालवानी ने बताया कि बेटी है कुदरत का उपहार इसको भी है जीने का अधिकार  बेटियों को बचाओगे तो संसार का सुख पाओगे मां चाहिए,पत्नी चाहिए, बहन चाहिए लेकिन बेटी भी जरुर चाहिए बेटी है जग की जननी इसकी रक्षा हम सबको हे करनी कन्या संतान बचानी है भ्रुण हत्या रोकना है जिस घर में बेटी का होता है सम्मान वहां घर होता है स्वर्ग के समान लक्ष्मी का वरदान है बेटी धरती पर भगवान है अगर बेटा शान है तो बेटियां भी देश की आन है। इसी कड़ी में समाजसेवी श्रीमती नीता तुगनावत ने कहा कि नवरात्रि के अष्टमी जैसे पावन पर्व पर हम सभी को बेटियों को जन्म देने वाली माताओ का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है जिसके लिए हम सभी आराध्या संयोजिका श्रीमती एडवोकेट मीनू लालवानी को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें एक मोती के मानक की तरह एक माला में पिरोय रखा है।
इस अवसर पर आराध्या संयोजिका एवं एडवोकेट श्रीमती मीनू लालवानी, समाजसेवी ज्योति रोहिडां, नीता तुगनावत, नेहा डाढवानी, सोनिया रोहिड़ा, सिमरन कोटवानी, मेडम अर्चना जोशी, डॉक्टर स्वप्निल वधवा, चंद्रप्रकाश (मोमू लालवानी), चंद्रशेखर जायसवार, मोहम्मद रईस हुसैन पटवा आदि समाजसेवीगण उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

8 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

8 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

8 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

8 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

8 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

8 hours ago