नन्हे तैराकों ने स्टेट स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा, जीते 17 मैडल

नन्हे तैराकों ने स्टेट स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा, जीते 17 मैडल

जिला तैराकी संघ की टीम मिनी ग्रुप में शामिल हुए 6 खिलाड़ियों ने रनरअप ट्राफी पर किया कब्जा

नीमच । नन्हे तैराकों ने स्टेट स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा, जीते 17 मैडल 52 वीं स्टेट चैम्पियनशिप के तहत इंदौर में अलग से हुई मिनी  ग्रुप (अंडर-9) की तैराकी स्पर्धा  में   नीमच जिले के नन्हे तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नीमच जिला तैराकी संघ जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि संघ की ओर से स्पर्धा में शामिल हुए मात्र 6 खिलाड़ियो ने  रनरअप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। साथ ही 3 गोल्ड,  8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज़ समेत17 मैडल जीते।

गत 28 जुलाई को इंदौर में हुई इस प्रतियोगिता में संघ द्वारा इस प्रप्रियोगिता के लिए ज्ञानोदय पुल के बंटी मिथौरा को टीम मैनेजर व कोच बनाकर  भेजा था। जिनके कुशल मार्गदर्शन  में   टीम ने अनुशासित तरीके से भाग लेकर प्रदर्शन किया। तैराकी संघ मेंटर प्रभु मूल चांदनी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, शरद जैन, दिलीप डूगरवाल और मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि नन्हें  खिलाड़ियो  के कोच सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, आयुष गौड़ , नीलेश घावरी और रोहित अहीर की सुबह शाम कड़ी मेहनत, पेरेंट्स की इच्छाशक्ति और खिलाड़ियो का जुनून व जज्बा हो तो स्टेट चेम्पियनशिप के साथ एक दिन नीमच ओलंपिक  में भी नाम दर्ज कराएगा ।

जरूरत हैं नगर पालिका और खेल युवा कल्याण विभाग मिलकर शहर में पहचान दे रहे खेलों को जैसे तैराकी का केम्प आयोजित करना चाहिए। जिससे नए खिलाड़ी जुड़ पाए और नीमच और बेहतर कर सके । जिलाध्यक्ष अशोक मोदी ने कहा कि तैराकी गतिविधियों और तैराकों को प्रोत्साहित करने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा का सहयोग हमेशा मिलता रहा है।
तैराकों ने इन इवेंट  जीते मैडल-
स्पर्धा में शामिल नन्हें तैराकों ने विभिन्न इवेंट में कई मैडल जीते है। इसमें नमन  गहलोत ने 50 मी. फ्री स्टाइल कीक में गोल्ड, 50मी. बैक स्ट्रोक मंे सिल्वर, 200मी. मिडले रिले मंे सिल्वर,100मी. फ्री स्टाइल मंे ब्रॉन्ज़, 50मी. बैक स्ट्रोक कीक में ब्रॉन्ज़, 200मी. फ्री रिले में ब्रॉन्ज़ जीता। आरव बाफना ने 50मी. बटरफ्लाय में  गोल्ड, 50 मी. ब्रैस्ट स्ट्रोक में सिल्वर, 200मी. आईएम में सिल्वर, 200मी. मिडल रिले में सिल्वर,200मी. फ्री रिले में ब्रॉन्ज़ जीता।

सिद्धिका यादव ने 50मी. फ्री स्टाइल कीक में गोल्ड, 50मी. बैक स्ट्रोक कीक में सिल्वर जीता। निधिश्वरम राठौर ने  200मी. मिडल रिले में सिल्वर, 200मी. फ्री रिले में ब्रॉन्ज़ मैडल जीता। भाव्यांश  पटेल ने 200मी. मिडले रिले में सिल्वर व 200मी. फ्री रिले में ब्रॉन्ज़ मैडल  जीतातथा नन्ही छवि कालू बैरागी ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago