नगर में चोरों का आतंक: खुलेआम मुख्य मार्गों पर दिया जा रहा है चोरी की वारदातों को अंजाम

*मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा में चोरो द्वारा चोरी
की एक अनोखी वारदात समाने आई है। जो नगर में चर्चा का विषय बनती जा रही है रामपुरा नगर में विगत कुछ दिनों से रात के अँधेरे में चोरो द्वारा नालियों के ऊपर बने हुए चैंबर जो की लोहे के बने हुए हैं को अपना निशाना बना रहे हैं नगर में प्रतिदिन चोरों द्वारा नालियों पर रखे हुए भारी भरकम लोहे के चेंबर पर अपने हाथ साफ किया जा रहे हैं और आश्चर्य की बात यह है की यह चोरी नगर के मुख्य मार्ग व्यस्ततम चौराहा पर बेखौफ रात के अंधेरे में घटना को अंजाम दिया जा रहा है गोरतलब हो की
रामपुरा नगर की अधिकांश मुख्य मार्ग पर बनी नालियों में लगे लोहे के चैंबर (ढक्कन) पर चोरों द्वारा हाथ साफ किया जा रहा है चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोरों द्वारा उक्त चोरी की घटना को मुख्य मार्गों पर अंजाम दिया जा रहा है इससे पूर्व भी ऐतिहासिक महत्व का रामपुरा नगर का किला वाला दरवाजा में लगे किलो की चोरी भी इसी प्रकार रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया था अगर जल्द ही इन ढक्कन चोरों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब मुख्य मार्ग पर खड़े दो पहिया एवं चार पहिया वाहन भी इन चोरों के निशाने पर आ सकते हैं
वहीं बिना चैंबर लगी नालियां के कारण नगर में प्रतिदिन दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं प्रशासन द्वारा अगर नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जाए तो उक्त चोरी का खुलासा किया जा सकता है क्योंकि यह चोरियां मुख्य मार्ग से हुई है तो संभवत है कि इस घटना को अंजाम देने वाले नशेड़ी एवं स्मैकची या आदतन अपराधी भी हो सकते है

इनका कहना है

मैंने अपने निजी खर्चे से दुकान के समीप स्थित नाली के ऊपर बने गड्ढे पर लोहे का चैंबर बनवाकर लगाया था परंतु विगत दो दिन पहले रात्रि में में उक्त चैंबर कोई उठाकर ले गया जब सवेरे में अपनी दुकान पहुंच तो चैंबर गायब था आस पड़ोसियों से पूछा तो उन्होंने बोला की रात को 11:00 बजे तक तो चेंबर नाली के ऊपर ढका हुआ था परंतु सवेरे गायब हो गया

अहमद हुसैन पठान
नागरिक रामपुरा

चोरों द्वारा हमारे मोहल्ले में वार्ड क्रमांक 13 में जैन मंदिर के पास भी नाली के ऊपर लगे हुए ढक्कन चुरा लिए गए हैं जिससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रतिदिन खुली हुई नालियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही है प्रशासन को जल्द से जल्द से चोरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए

लोकेश कमरिया
किराना व्यवसाय रामपुरा

नगर में चोरों के द्वारा नालियों को लगे ढक्कन चेंबर को अपना निशाना बनाया जा रहा है विगत कुछ दिनों से नगर के अनेक नालियों पर लगे चैंबर गायब हो रहे हैं इस विषय में जल्दी ही पुलिस थाना रामपुरा पर प्राथमिक की दर्ज करवाई जाएगी

कन्हैया लाल सूर्यवंशी मुख नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद रामपुरा

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

21 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला…

25 minutes ago

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago