नगर भ्रमण पर निकले भगवान परशुराम: नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर की सकल ब्राह्मण समाज की अगवानी

  1. परशुराम जयंती के अवसर पर निकला चल समारोह, नगर में हुआ भव्य स्वागत। रामपुरा— नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण समाज के आराध्य देव, राज राजेश्वर श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर नगर में चल समारोह निकाला गया जो सायं 5:00 बजे स्थानीय जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ बड़ा बाजार स्थित स्वर्णकार धर्मशाला पहुंचा, जहां भगवान श्री परशुराम जी के चित्र की विधिवत पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात सामाजिक कार्यक्रम संपन्न हुए साथ ही समाज की प्रस्तावित धर्मशाला के लिए सामाजिक बंधुओ ने अपनी अपनी सहयोग राशि की घोषणाएं भी की इसी के साथ समाज का स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम संपन्न हुआ, चल समारोह में महिलाएं केसरिया चुनरी एवं पुरुष श्वेत वस्त्र धारण किए हुए परशुराम जी के जय कारे लगाते हुए चल समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे, चल समारोह का नगर में जगह-जगह शीतल पेय पदार्थों एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ,इस सफल कार्यक्रम के लिए समाज के अध्यक्ष श्री अशोक जोशी ने सामाजिक बंधुओं का एवं सभी विभागों का आभार प्रकट किया है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago