Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

नगर पालिका संविदा कर्मचारियों की बैठक संपन्न कई मुद्दों पर हुई चर्चा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 14 Sep 2024, 12:29 PM
शेयर करें ➦
W f X

नगर पालिका संविदा कर्मचारियों की बैठक संपन्न कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नीमच। नगर पालिका संविदा कर्मचारियों की बैठक संपन्न कई मुद्दों पर हुई चर्चा शहर की पुरानी नगर पालिका बंगला न 60 परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को नगर पालिका संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के नगर निकायों के संविदा कर्मचारी एकत्रित हुए। जहा नगरीय निकाय में संविदा नियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई।

जिसमें नगरी निकाय संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौड़ भी शामिल हुवे,बैठक के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि हमें संविदा पद पर रखा गया है परंतु वेतन नाम मात्र का दिया जा रहा है। जिससे हमें अपने परिवार का पालन पोषण करने में आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिए आदेश जारी किया गया था।

जिसमें बताया गया था कि जो कर्मचारी जिस पद पर रहकर कार्य करेगा उसे उसी हिसाब से वेतन दिया जाएगा। परंतु अब तक आदेश लागू नहीं किया गया है कर्मचारियों की मांग है कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जा कर वेतनमान बढ़ाया जाए

ताकि कर्मचारियों को होने वाली आर्थिक परेशानी से निजात मिल सके। वही संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान बताया कि संविदा कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया है।  जिसे भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश सरकार उनकी मांगों का निराकरण नहीं करती है भविष्य में आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा

 

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X