प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न 8 ग्रामों में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ग्राम पंचायत कोज्या के ग्राम परिछा और रामपुरिया में जनप्रतिनिधि श्री भागचन्द की उपस्थिति में 15 पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरित किए गए। ग्राम कानोड़ में07 किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। ग्राम कोज्या में किसानों को किसान फार्मर आई.डी. बनाई। कृषि विभाग द्वारा मिट्टी परीक्षण एवं पशुपालन विभाग ने के.सी.सी. का नवीनीकरण किया। ग्राम पालरी में 30 एवं डोराई में 22 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर,निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्राम डूंगरपुर में1 से 5 वर्ष के 11 बच्चों के आधार कार्ड बनाए एवं कृषि विभाग ने मिट्टी परीक्षण हेतु किसानों को जानकारी दी। ग्राम दलपतपुरा एवं झांझरवाड़ा में संतृप्ति शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया गया।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…