आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय थड़ोद द्वारा ग्राम धनगांव में शनिवार को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर के दौरान मरीजों के रक्तचाप (बीपी) एवं रक्त शर्करा (शुगर) की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही श्वास, कास, अग्निमांद्य, आध्मान, चर्मरोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, शिरशूल, प्रवाहिका, उदरशूल, अर्श, प्रदर, दाद, अम्लपित्त, प्रतिश्याय एवं विवन्ध सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव, नशा मुक्ति, तनाव प्रबंधन तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के संबंध में भी जागरूक किया गया। शिविर में डॉ.आर.पी.वर्मा एवं श्रीमती संजू भदौरिया ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर का लाभ कुल 53 हितग्राहियों ने प्राप्त किया।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…