Categories: नीमच

दो पीडित परिवार को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत

अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व उपखण्‍ड नीमच श्री संजीव साहु द्वारा राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत सर्पदंश एवं कुए में डूबने से पीडित परिवारो को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई हैं। एसडीएम नीमच द्वारा नीमच निवासी कमलेश पिता प्‍यारचंद की कुए में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस पत्नि रूकमणबाई को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई हैं। इसी तरह भेरूगढ़ निवासी ककूडी पति कालू की सर्पदंश से मृत्‍यु हो जाने पर मृतका के वारिस पुत्र मुकेश पिता कालू को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। तहसीलदार नीमच द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए एसडीएम नीमच को प्रस्‍तुत किया गया था।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

36 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

36 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

59 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

59 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

59 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

1 hour ago