दीक्षित परिवार के सानिध्य में होगा 4 जनवरी से भागवत कथा का रामपुरा नगर में भव्य आयोजन

श्रीमती रामकिशोरी बाई एवं दीक्षित परिवार के तत्वावधान में रामपुरा नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर दीक्षित मोहल्ला के जोशी विहार परिसर मे 4जनवरी से से 10 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में पधारे प्रख्यात कथा वाचक गोविंद जी उपाध्याय नरसीह मंदिर मनासा वाले प्रतिदिन अपराह्न 1.30 बजे से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन के संबंध में दीक्षित परिवार के राजेश जी दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य माध्यम है।

भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के अंतर्मन में संस्कारों का विकास होता है और समाज में सकारात्मक सोच, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने बताया कि भागवत महापुराण का आयोजन दीक्षित परिवार सहित रामपुरा के लिए अत्यंत पुण्यदायी है और यह आयोजन नगरवासियों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा। भव्य आयोजन को सफल बनाने में दीक्षित परिवार में व्यापक स्तर पर तैयारी की है वही 4 तारीख को जगदीश मंदिर से विशाल कलश यात्रा का आयोजन दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ आयोजन स्थल पर समाप्त होकर भागवत कथा में तब्दील होगा

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago