Delhi Weather: आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है.
हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. दिल्ली को पारा 36 डिग्री के पार दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है.
न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार की तुलना में 1.2 डिग्री अधिक है लेकिन सामान्य से 1.3 डिग्री कम भी है. दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों में भी तापमान में इसी तरह की वृद्धि देखी गई. पालम में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पालम में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार से 1.8 डिग्री अधिक था.
इसके अलावा रिज में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले के तापमान की तुलना में क्रमश: 1.5 डिग्री सेल्सियस और दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. दिल्ली का AQI 116 दर्ज किया गया दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 (मध्यम) दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इसी समय 24 घंटे का औसत एक्यूआई 100 (संतोषजनक) दर्ज किया गया था.
दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अगले कुछ दिनों तक एक्यूआई के ‘मध्यम’ श्रेणी में ही रहने का पूर्वानुमान जताया है..
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…