**जीरन तहसील के ग्राम बामोरा मंगलवार शाम क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने ग्राम बमोरा निवासी किसान मधुबाई पति रामचंद्र पाटीदार के भीमाखेड़ी स्थित खेत पर लगा सोलर सिस्टम तेज हवाओं की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, शाम के समय अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत में स्थापित सोलर प्लेटों का पूरा स्ट्रक्चर उखड़कर दूर जा गिरा। तेज झटके के कारण सोलर प्लेटें टूटकर चकनाचूर हो गईं और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद खेत पर बिखरी टूटी हुई प्लेटें और क्षतिग्रस्त ढांचा नुकसान की गंभीरता को दर्शा रहे थे।
किसान रामचंद्र पाटीदार ने बताया कि यह सोलर सिस्टम इसी वर्ष रोटोमेक कंपनी द्वारा उनके खेत पर लगाया गया था। तेज आंधी के कारण चार प्लेटों वाला पूरा सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है और चारों ही सोलर प्लेटें के सिस्टम में एक भी प्लेट उपयोग के लायक नहीं बची हैं। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम के खराब होने से सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित होगी, जिससे खेती के कार्यों पर असर पड़ सकता है।
किसान ने संबंधित कंपनी और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित किसान को सहायता मिलना आवश्यक है।**
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…