तिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजन

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं की श्रृंखला में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 13 अगस्त को विशाल नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में यह यात्रा सुबह 11 बजे बोट क्लब, बड़े तालाब से प्रारंभ होगी।

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस भव्य आयोजन में सैकड़ों नावें तिरंगे के साथ शामिल होंगी और हजारों देशभक्त नागरिक तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनेंगे। बड़े तालाब का जल क्षेत्र तिरंगे की छटा से सराबोर होगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

भोपाल की बड़ी झील के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन भोपाल के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि “नभ से लेकर जल तक हर जगह तिरंगा लहराए, यही हमारा लक्ष्य है। ” भारत माता वैभव परम तक पहुंचे और देश का प्रत्येक नागरिक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो, इसी उद्देश्य से यह भव्य यात्रा आयोजित की जा रही है।

मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण नौका तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री श्री विश्वास सारंग ने जिला प्रशासन, खेल विभाग के अधिकारियों, पुलिस एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों के साथ बोट क्लब एवं बड़े तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, नावों के संचालन, गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की तैनाती, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने वाले नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं।

सैकड़ों नावों पर लहराएगा तिरंगा नौका तिरंगा यात्रा में विभिन्न नावों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रतिभागी शामिल होंगे। बड़े तालाब के जल क्षेत्र में तिरंगे से सजी सैकड़ों नावों का भव्य दृश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रदर्शित करेगा। आयोजन में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा भोपाल के बड़े तालाब में देशभक्ति का अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश में पहली बार तालाब के बीच फ्लोटिंग तिरंगा तैयार किया जाएगा। बड़ी संख्या में नावों और तिरंगे के साथ विशेष फॉर्मेशन तैयार कर जल सतह पर विशाल तिरंगे का स्वरूप प्रदर्शित किया जाएगा।

यह अनूठा आयोजन देशभक्ति, एकता और राष्ट्रगौरव का संदेश देगा तथा भोपाल के बड़े तालाब से निकलने वाली नौका तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण बनेगा। मंत्री श्री सारंग ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

20 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

20 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

20 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

20 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

20 hours ago