तमिलनाडु: विजय के शपथ ग्रहण पर सस्पेंस, नहीं मिल रहा बहुमत, कहां फंस रहा पेंच?

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में टीवीके के सरकार गठन पर फिर सस्पेंस गहरा गया है. फिलहाल शपथ ग्रहण पर ‘ग्रहण’ लगता नजर आ रहा है. विजय को समर्थन देने से विदुथालाई चिरुथैगल कच्ची (वीसीके) ने शनिवार तक के लिए टाल दिया है. वहीं, टीवीके को समर्थन देने से IUML ने भी मना कर दिया है.

पार्टी नेता एएम शाहजहां ने कहा- हमने किसी का समर्थन नहीं किया. मैंने किसी को कोई पत्र नहीं दिया. यह महज़ एक अफवाह है. हम डीएमके के नेतृत्व में गठबंधन जारी रख रहे हैं. #WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On a question of support to TVK, IUML leader A.M. Shahjahan says, "We didn't support anybody.

I didn't give any letters to anybody. This is just a rumour. We are continuing with the alliance under the leadership of DMK." He further says, "No, there… pic.twitter.com/vZfXFEQgyV — ANI (@ANI) May 8, 2026 संख्या बल से राज्यपाल ने नहीं जताई संतुष्टि तमिलनाडु चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके के अध्यक्ष चंद्रशेखर जोसफ विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया.

हालांकि राज्यपाल ने संख्या बल को लेकर अंतिम संतुष्टि नहीं जताई है. सूत्रों के मुताबिक विजय की यह मुलाकात संक्षिप्त रही. वह पहले ही सरकार गठन का दावा पेश कर चुके हैं, लेकिन अभी भी बहुमत को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. टीवीके समर्थकों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द सरकार गठन का निमंत्रण मिलेगा, लेकिन राज्यपाल की ओर से अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है.

वाम दलों का समर्थन, लेकिन बहुमत पर सवाल कायम विजय की पार्टी को कांग्रेस के अलावा वामपंथी दलों सीपीआई (Communist Party of India) सीपीएम (Communist Party of India, Marxist) और विदुथालाई चिरुथैगल कच्ची (VCK) ने टीवीके को समर्थन देने की बात कही है. लेकिन 118 के बहुमत आंकड़े को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है.

भाकपा और माकपा ने टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है, जबकि वीसीके ने अभी अंतिम निर्णय को शनिवार तक के लिए टाल दिया है..

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago