Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु में बीजेपी के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं. के अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष कारू नागराजन और स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने भी पार्टी छोड़ दी है. दोनों ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है.
कारू नागराजन ने पार्टी से इस्तीफा देकर के. अन्नामलाई के राजनीतिक आंदोलन में शामिल हो गए हैं. इससे पहले शुक्रवार (5 जून) को ही अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी. अन्नामलाई के नए राजनीतिक अभियान को समर्थन देंगे कारू नागराजन! बीजेपी की सदस्यता छोड़ चुके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने के.
अन्नामलाई के नए राजनीतिक अभियान का समर्थन करने के संकेत दिए हैं. नागराजन ने कहा कि अन्नामलाई एक निडर और सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं, जो किसी भी व्यक्ति या दल की गलतियों को उजागर करने से पीछे नहीं हटते. नागराजन ने उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई.
चेन्नई: तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया और आज के. अन्नामलाई के राजनीतिक आंदोलन में शामिल हो गए। pic.twitter.com/BSn2rctrRM — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026 स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने भी छोड़ी पार्टी के.
अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी के स्टेट सेक्रेटरी सुमति वेंकटेश ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शोसल मीडिया एक्स पर अपना इस्तीफा शेयर किया है. This is my humble intimation to all pic.twitter.com/mHpAtDHNml — Sumathi Venkatesh (மோடியின் குடும்பம்) (@SumathiVenkat18) June 5, 2026 न्नामलाई ने तमिलनाडु की राजनीति में नया बदलाव लाने का किया वादा तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बीजेपी छोड़ने के बाद राज्य में एक नई राजनीतिक यात्रा की घोषणा की है.
उन्होंने कहा कि उनका मकसद आम आदमी की राजनीति को आगे बढ़ाना है, जो व्यक्ति-पूजा, चाटुकारिता और वंशवादी राजनीति से अलग होगी. सोशल मीडिया पर जारी अपने संबोधन में अन्नामलाई ने अपने नए राजनीतिक विजन की रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति या नाम के इर्द-गिर्द नहीं, बल्कि एक विचार और परिवर्तन के सिद्धांत पर आधारित आंदोलन होगा.
खुद को बदलें, बदलाव अपने आप आएगा- अन्नामलाई अन्नामलाई ने कहा कि उनके आंदोलन का मूल मंत्र मारुवोम, मातृवोम (खुद को बदलें और बदलाव लाएं) होगा. उन्होंने कहा- आइए हम खुद को बदलें और बदलाव स्वाभाविक रूप से आएगा. हमारा आंदोलन आत्म-परिवर्तन के जरिए समाज और राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगा.
अन्नामलाई ने कहा- मैं आम आदमी की राजनीति करना चाहता हूं. यह राजनीति किसी एक व्यक्ति की छवि या व्यक्तित्व पर आधारित नहीं होगी, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और जरूरतों पर आधारित होगी. किसी राजनीतिक दल से प्रतिस्पर्धा नहीं अन्नामलाई ने यह भी साफ किया कि उनका नया राजनीतिक आंदोलन किसी मौजूदा पार्टी के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के उद्देश्य से नहीं बनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा- हम यहां किसी से मुकाबला करने के लिए नहीं आए हैं. सत्ताधारी दल हो या विपक्षी दल, सभी को अपनी नीतियां और विचार रखने का अधिकार है. हम भी उचित समय पर अपने विचार और नीतियां जनता के सामने रखेंगे..
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…