डायल 100 अब भूल जाओ पुलिस बुलाने के लिए 112 पर काल लगाओ नीमच जिला मुख्यालय से लांच हुई 112 डायल सेवा , पुजा अर्चना के बाद आइजी और एसपी ने दी हरी झंडी…*

*नीमच पुलिस ने लॉन्च की अत्याधुनिक डायल 112 सेवा, पुजा अर्चना के बाद आइजी और एसपी ने दी हरी झंडी…

नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता मुहैया कराने हेतु मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पूरे प्रदेश में डायल 112 सेवा को 12 अक्टूबर से शुरू किया गया है। इसी क्रम में नीमच पुलिस ने भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डायल 112 वाहनों को जनता की सेवा में उतारा है। आईजी उमेश जोगा व एसपी अंकित जायसवाल ने नीमच पुलिस कंट्रोल रूम पर आज डायल 112 के 12 वाहनों को हरी झंडी देखकर रवाना किया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन एवं पुलिस अधीक्षक नीमच ने बताया कि यह सेवा आपातकालीन स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी। सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदा, महिला सुरक्षा, आगजनी तथा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।

वाहनों में उपलब्ध प्रमुख तकनीकी सुविधाएँ:

GPS ट्रैकिंग सिस्टम – कंट्रोल रूम से वाहनों की रियल-टाइम लोकेशन मॉनिटरिंग

रेलवे और संचार उपकरण – तुरंत संवाद और सूचना साझा करने की सुविधा

प्राथमिक उपचार किट एवं उपकरण – दुर्घटनाओं में तुरंत चिकित्सा सहयोग

सायरेन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम – भीड़ नियंत्रण व त्वरित प्रतिक्रिया के लिए

इन वाहनों में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ स्टेचर, रस्सी, कटर और अन्य रेस्क्यू टूल्स भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि दुर्घटनाओं एवं आकस्मिक स्थितियों में पीड़ितों को तुरंत मदद मिल सके।

नीमच पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस सेवा से पुलिस और नागरिकों के बीच संपर्क और मजबूत होगा तथा हर आपातकाल में आमजन को राहत मिलेगी।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago