डांसर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, विजेता टीम को मिला ₹21,000 का पुरस्कार

डांसर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, विजेता टीम को मिला ₹21,000 का पुरस्कार

इंदौर, 27 जुलाई — इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय डांसर क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 27 जुलाई को भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट 25 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 टीमों ने भाग लिया और सभी मुकाबले 8-8 ओवर के फॉर्मेट में खेले गए।

विजेता टीम को ₹21,000 नगद एवं ट्रॉफी का पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को ₹11,000 और तीसरे स्थान पर रही टीम को ₹5,500 की राशि भेंट की गई। विजेता टीम को ट्रॉफी वाईवाईएस ट्रैवल्स के ओनर आशीष गुर्जर और मेहंदी लाल गुर्जर द्वारा प्रदान की गई।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में गांधी सागर निवासी एवं इंदौर में कार्यरत डिंपल माटा, शिवम माटा, करण गुर्जर एवं आयुष सक्सेना उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार भेंट किए तथा खिलाड़ियों की सराहना की।

इस आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago