टाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्द

आद्रा रेलर मंडल में 24 से 30 अगस्त तक चलने वाले रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. इस दौरान 4 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है. वहीं, छह ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा.

ऐसे में टाटानगर, आसनसोल, आद्रा और पुरुलिया रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. इन तारीखों पर ट्रेनें रहेंगी रद्द 24, 26 और 30 अगस्त को ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा – आसनसोल-आद्रा मेमू का परिचालन रद्द रहेगी. 24, 27 और 28 अगस्त को ट्रेन नंबर 63594/ 63593 आसनसोल – पुरूलिसा -आसनसोल मेमू को परिचालन रद्द रहेगी.

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेगी आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68055/68056 ) : 24, 26, 27 और 29 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आद्रा और टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी. टाटानगर-आसनसोल मेमू ( 68056 ) : 28 और 30 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन आद्रा और आसनसोल स्टेशनों के बीच रद रहेगी.

आसनसोल-बाराभूम मेमू (68060 ) 28 और 30 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन आसनसोल और आद्रा स्टेशनों के बीच रद रहेगी. आसनसोल – पुरूलिया – आसनसोल मेमू (63594/63593 ) 25, 26 और 29 अगस्त को यह ट्रेन आद्रा तक चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में आद्रा और पुरूलिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी.

कुर्ला एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का भी फैसला किया है. 23 से 29 अगस्त तक ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी मुंबई कुर्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा.

वहीं, 24 से 30 अगस्त तक ट्रेन संख्या 18029 एलटीटी मुंबई-शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा. इसके अलावा 27 अगस्त को ट्रेन संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और 28 अगस्त को ट्रेन संख्या 19642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. इसके लिए रेलवे की वेबसाइट, ऐप या 139 हेल्पलाइन से जानकारी ली जा सकती है. ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

1 hour ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

1 hour ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

2 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

2 hours ago