जिसके दम पर कर्नाटक और हिमाचल में जीती कांग्रेस, MP में भी वही वादा; किसे मिलेगा फायदा ?

ऐप पर पढ़ें

Congress Manifesto MP Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज अपने घोषणा पत्र का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इसे ‘वचन पत्र’ नाम दिया है। 101 सूत्रीय वचन पत्र में पार्टी ने हर वर्ग और तबके को लुभाने की पूरी कोशिश की है। किसान, गरीब, मजदूर, महिला, हेल्थ, एजुकेशन और लगभग सभी के लिए वादे किए गए हैं। इस सबके बीच कर्नाटक और हिमाचल में जीत का सबसे खास फैक्टर माने जाने वाले वादे को भी वचन पत्र में शामिल किया है। पार्टी ने MP के घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने का ऐलान किया है। 

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में OPS 2005 को लागू करने का वादा किया है। कांग्रेस इसके सहारे सूबे के लाखों कर्मचारियों के वोट बैंक पर नजर लगाए हुए। चूंकि MP में लाखो कर्मचारी पुरानी पेंशन से वंचित हैं। सत्तासीन शिवराज सरकार ने OPS बहाली को लेकर कोई ऐलान न तो सार्वजानिक मंच से किया है न ही अबतक कोई आश्वासन दिया है। बीते महीनों शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था। ऐसे में कांग्रेस के इस वादे का अबतक भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं है। 

गौरतलब हो बीते दिनों दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर के लाखों कर्मचारियों ने OPS की बहाली के लिए प्रदर्शन किया था। इस पर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर घेरा था। कांग्रेस OPS बहाली के वादे को हिमाचल में लागू भी कर चुकी है। 

बीते साल हिमाचल प्रदेश में हुए चुनावों में यूं तो कई मुद्दों पर कांग्रेस को जनता का समर्थन मिला लेकिन एक सबसे खास वादा OPS का था जिसका भाजपा के पास कोई काट नहीं था। ऐसे में कांग्रेस कर्मचारी वर्ग को लुभाने में कामयाब रही। इस साल की शुरुआत में कर्नाटक में भी कांग्रेस ने इसी वादे का सहारा लिया और फिर एक बार भाजपा को शिकस्त दी। दरअसल इन दोनों राज्यों में भाजपा सत्तासीन थी और OPS के बारे में उसने कोई वादा नहीं किया था। 

 

 

Source link

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago