Categories: नीमच

जिले में कक्षा एक से 12वीं तक का कोई भी विद्यार्थी शाला में प्रवेश से वंचित ना रहे-श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा केंद्र व शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को जिला शिक्षा केंद्र और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के परीक्षा परि‍णामों की समीक्षा की। उन्‍होने परीक्षा परिणामों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर, अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा, कि डी.ई.ओ., डी.पी.सी. शालावार, कक्षावार परीक्षा परिणामों का आंकलन, समीक्षा कर अपेक्षाकृत काफी कम परीक्षा परि‍णाम प्राप्‍त करने वाले संस्‍था प्रमुखों और विषय शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करें। कलेक्‍टर ने शालाओं में प्रवेश की समीक्षा में निर्देश दिए,कि सभी शालाओं में कक्षा एक से 12वीं तक के प्रवेश का आंकलन, मे‍पिंग करवाकर सुनिश्चित करें, कि कोई भी शाला में प्रवेश योग्‍य विद्यार्थी स्‍कूल में प्रवेश से वंचित ना रहे। कलेक्‍टर ने सभी संस्‍था प्रमुखों, डी.ई.ओ., डी.पी.सी., ए.सी.सी., बी.ई.ओ., बी.आर.सी., सी.एस.सी., बी.एम.सी. को शालाओं में शतप्रतिशत छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने पाठ्य पुस्‍तक वितरण कार्य की समीक्षा में निर्देश दिए, कि तीनों विकासखण्‍डों के 10-10 स्‍कूलों में पाठ्य पुस्‍तके वितरण कार्य का सत्‍यापन करवाकर रिर्पोट प्रस्‍तुत करें। कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा केंद्र एवं जिला शिक्षा कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों की परफार्मेन्‍स का आंकलन कर रिर्पोट प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्‍होने सभी अधिकारियों को शालाओं का नियमित निरीक्षण एवं कक्षाओं में अध्‍यापन कार्य का जायजा लेने तथा अध्‍यापन कार्य की गुणवत्‍ता में सुधार के निर्देश भी दिए है। कलेक्‍टर ने शालाओं में सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर भी विशेष ध्‍यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुजानमल मांगरिया एवं डीपीसी श्री दिलीप व्‍यास भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

16 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

16 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago